OTT अर्थात ‘Over the Top’ एक ऐसी मीडिया सर्विस है, जो अपनी सेवाएं इंटरनेट के माध्यम से सीधे दर्शकों तक पहुँचाती है। यह सर्विस पारंपरिक नेटवर्क जैसे केबल, डीटीएच आदि का प्रयोग अपने कंटेन्ट के वितरण के लिए नहीं करती है।
OTT को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी कहा जाता है। इसका प्रयोग प्रायः वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए किया जाता है, जोकि वेब सीरीज, फिल्म, लाइव स्पोर्ट्स आदि का प्रसारण करते हैं।
आसान भाषा में समझे तो जब हम अपने मोबाईल, TV, लैपटॉप आदि में, कोई विडिओ, ऑडियो या कोई मूवी आदि इंटरनेट की सहायता से जिस प्लेटफॉर्म पर देखते हैं, तो उस प्लेटफॉर्म को OTT कहा जाता है।

OTT कैसे कार्य करता है
OTT प्लेटफॉर्म CDN(c\Content Delivery Network) का प्रयोग करते है। इसके अनुसार वे अपने स्वयं के सर्वर्स जगह-जगह पर स्थापित करते हैं और उन पर पहले से ही रिकार्ड किए हुए कंटेन्ट को स्टोर करते हैं। यह कंटेन्ट इंटरनेट पर उपलब्ध होता है। जिसे यूजर जब चाहें तब देख सकते हैं।
यूजर के द्वारा की हुई रीक्वेस्ट लोकल CDN सर्वर पर जाती है और वांछित विडिओ या ऑडियो यूजर की डिवाइस पर डिलिवर हो जाता है।
यदि कभी कोई एक सर्वर खराब होता है तो वह केवल उस एरिया के यूजर्स को ही प्रभावित करता है। कभी – कभी यह प्लेटफॉर्म अपना कंटेन्ट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के सर्वर पर ही अपलोड कर देते हैं, जिससे यूजर को अपना कंटेन्ट ISP(Internet Service Provider) के सर्वर से ही मिल जाता है।
OTT तभी कार्य करता है जब कोई यूजर रिक्वेस्ट भेजता है। यह एक प्रकार का वन टू वन ट्रांसमिशन होता है अर्थात प्रत्येक यूजर का OTT Platform से अपना अलग कनेक्शन होता है। यूजर एक समय में एक ही डिवाइस पर एक ही विडिओ देख सकता है।
OTT प्लेटफॉर्म पैसे कैसे कमाते हैं?
OTT प्लेटफॉर्म अर्निंग के लिए VOD(Video-On-Demand) बिजनेस मॉडल का प्रयोग करते हैं। विभिन प्रकार के VOD मॉडल्स जिनका प्रयोग OTT के द्वारा किया जाता है इस प्रकार हैं-
Subscription Video on Demand (SVOD)
इस मॉडल के अनुसार यूजर को OTT Platform का कंटेन्ट देखने के लिए उनको सबस्क्राइब करना पड़ता हैं, जिसके लिए यूजर को OTT के द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है। यह शुल्क मासिक या वार्षिक होता है।
Advertising Video on Demand (ADVOD)
इस मॉडल के अनुसार यूजर को कंटेन्ट फ्री में मिलता है, लेकिन इसके लिए उन्हे कंटेन्ट के साथ विज्ञापन भी देखने होते हैं तथा OTT कंपनी अपनी कमाई के लिए विज्ञापनदाताओं से शुल्क लेती है।
Transactional video on demand (TVOD)
इसके अनुसार यूजर केवल उस ही कंटेन्ट के लिए शुल्क देते हैं जिसे वह देखते हैं, न कि सारे कंटेन्ट के लिए जोकि OTT Platform पर उपलब्ध है। उदाहरण के लिए यदि कोई यूजर केवल कोई मूवी ही देखता है तो वह केवल उस मूवी के लिए ही शुल्क देगा।
Hybrid model
हाइब्रिड मॉडल में यूजर प्लेटफॉर्म के कंटेन्ट को एक्सेस कर सकता है और केवल प्रीमियम कंटेन्ट के लिए ही शुल्क दे सकता है।
Names of Some OTT Platforms in India
Name | Active years | Languages |
AAO NXT | 2019– अब तक | उड़िया, बंगाली, हिंदी |
Addatimes | 2016–अब तक | बंगाली |
ALTBalaji | 2017–अब तक | भोजपुरी, हिन्दी, तमिल |
Amazon Prime Video | 2016–अब तक | मराठी, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, गुजराती |
Apple TV+ | 2019–अब तक | अंग्रेजी, हिन्दी |
Asianet Mobile TV | 2015–अब तक | मलयालम, तमिल, कन्नड, तेलुगु, हिन्दी |
BIGFlix | 2008–2022 | हिन्दी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी |
Discovery+ | 2020–अब तक | हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, बंगाली, मराठी |
Disney+ Hotstar | 2015–अब तक | हिन्दी अंग्रेजी, तमिल, मराठी, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, उडिया |
dittoTV | 2012–2018 | अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली |
Eros Now | 2015–अब तक | हिन्दी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी |
ETV Win | 2019–अब तक | तेलुगु |
Hayu | 2016–अब तक | अंग्रेजी |
Hungama Play | 2015–अब तक | भोजपुरी, हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु |
JioCinema | 2016–अब तक | अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, गुजराती |
Klikk | 2020–अब तक | बंगाली |
Lionsgate Play | 2020–अब तक | अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मराठी, क्षत्रिय, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, गुजराती |
MX Player | 2018–अब तक | भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, अंग्रेजी |
ManoramaMAX | 2019–अब तक | मलयालम |
Netflix | 2015–अब तक | अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ |
Niri9 | 2020–अब तक | असमिया, हिंदी, बंगाली |
OHO Gujarati | 2021–अब तक | गुजराती |
Planet Marathi | 2021–अब तक | मराठी |
ShemarooMe | 2019–अब तक | हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती |
SonyLIV | 2013–अब तक | हिंदी, तेलुगु, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी |
TVFPlay | 2015–अब तक | हिन्दी, तमिल, तेलुगू |
The Blunt | 2020 –अब तक | हिन्दी, अंग्रेजी |
Sun NXT | 2017–अब तक | तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी |
Viu | 2015–2021 | Hindi, Tamil, Telugu |
Voot | 2016–2023 | अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, गुजराती |
ZEE5 | 2018–अब तक | भोजपुरी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, अंग्रेजी |