How to Zoom In & Out in PowerPoint- Different Ways

Zoom In: पॉवरपॉइंट में प्रेजेंटेशन बनाते समय कभी-कभी आपको किसी कंटेन्ट को हाइलाइट करने के लिए ज़ूम इन करने की आवश्यकता हो सकती है। फिर चाहे आप स्लाइड डिज़ाइन कर रहे हों, दर्शकों के सामने प्रेज़न्टैशन कर रहे हों या किसी प्रेजेंटेशन की समीक्षा कर रहे हों, ऐसे में Zoom In करना आपके लिये लाभप्रद हो सकता है। इस गाइड में, हम PowerPoint को प्रभावी ढंग से ज़ूम इन करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेगें।

Different Ways to Zoom in PowerPoint

आप पॉवरपॉइंट में विभिन्न प्रकार से Zoom In कर सकते हैं। आइए उन sभी के बारे में एक-एक करके जानते हैं –

Zoom Slider का प्रयोग करना

पावरपॉइंट में ज़ूम करने का सबसे आसान तरीका विंडो के नीचे दाईं ओर पर स्थित ज़ूम स्लाइडर का उपयोग करना है। Zoom Slider का प्रयोग करने के लिये निम्न स्टेप्स को अपनाए –

  1. पावरपॉइंट विंडो के निचले-दाएँ कोने में ज़ूम स्लाइडर(zoom slider) ढूँढ़ें।
  2. ज़ूम इन करने के लिए स्लाइडर को माउस की सहायता से दाईं ओर खींचें और ज़ूम आउट करने के लिए बाईं ओर खींचें।
  3. इसके अतिरिरक्त आप स्लाइडर के दोनों ओर + या – बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं।
    यह मेथड अत्यंत आसान, प्रभावी व त्वरित होता है।
Zoom In

View Tab का प्रयोग करना

अधिक सटीक ज़ूमिंग के लिए, रिबन में View Tab का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिये निम्न स्टेप्स का पालन –

  1. पॉवरपॉइंट विंडो के टॉप में View Tab पर क्लिक करें।
  2. अब Zoom ग्रुप में Zoom बटन पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही Zoom की पॉप-अप विंडो ओपन होगी। जिसमें पूर्वनिर्धारित ज़ूम के लेवल जैसे, 33%, 50%, 100%, 200% आदि डिस्प्ले होंगें। इसके अतिरिक्त आप अपना स्वयं का %(प्रतिशत) भी सेट कर सकते हैं।
  4. अपने इच्छित ज़ूम लेवल को चुनें और ओके पर क्लिक करें।
    यह विधि आपके लिये तब उपयोगी होगी जब आपको एक विशिष्ट ज़ूम प्रतिशत की आवश्यकता हो।
Zoom In

Keyboard Shortcuts का प्रयोग

यदि आप Zoom InOut के लिये कीबोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप निम्न शॉर्टकट्स का प्रयोग कर सकते हैं।

Shortcuts:

• ज़ूम इन करने के लिये Ctrl + Mouse Scroll Wheel Up(माउस स्क्रॉल व्हील ऊपर दबाएँ।)
• ज़ूम आउट करने के लिये Ctrl + Mouse Scroll Wheel Down(माउस स्क्रॉल व्हील नीचे दबाएँ)
• स्लाइड को विंडो में फ़िट करने के लिए Ctrl + Alt + Shift + P दबाएँ।

Slide Show Mode मे ज़ूम टूल का प्रयोग

अपने प्रेज़न्टेशन के समय यदि आप स्लाईड के किसी विशिष्ट पार्ट को ज़ूम इन करना चाह रहे हैं तो निम्न स्टेप्स का पालन करें –

  1. प्रेज़न्टेशन को स्टार्ट करें।
  2. अब नीचे बाएं कॉर्नर में दिखने वाले ज़ूम टूल आइकान जोकि एक magnifying glass के समान दिखती है, उस पर क्लिक करें।
  3. इसके पश्चात स्लाईड में उस स्थान पर क्लिक करें जिसे आप ज़ूम करना चाहते हैं।
  4. Normal View में आने के लिये पुनः क्लिक करें।

Related Articles

MS PowerPoint-Indrotuction | PowerPoint Ribbon Tabs | Slides Introduction | PowerPoint Themes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top