Web Browser – परिभाषा, कार्य व प्रकार

Web Browser एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला प्रायः प्रत्येक व्यक्ति करता है। परंतु शायद कुछ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी कि वेब ब्राउजर क्या होता है, इसके क्या कार्य हैं, यह कैसे कार्य करता है आदि।

Web Browser क्या होता है?

Web Browser एक ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर होता है, जिसका उपयोग Internet से या दूसरे शब्दों में कहा जाए तो किसी वेबसाईट से इनफार्मेशन को एक्सेस करने के लिए किया जाता है। जब कोई यूजर इंटरनेट पर कोई Request करता है अर्थात किसी प्रकार की इन्फॉर्मैशन लेना चाहता है तो यह ब्राउजर का ही कार्य होता है कि वह वांछित इन्फॉर्मैशन या रिक्वेस्ट के अनुसार डेटा को web server से लेकर आए और उसे यूजर के स्क्रीन पर डिस्प्ले करे।

वेब ब्राउज़र का उपयोग विभिन्न डिवाइसेस पर किया जाता है जैसेकि डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन आदि। अब हम विभिन्न प्रकार के वेब ब्राउज़र और उनका किस वर्ष में विकास हुआ इस बारें में जानेंगें।

Web Browser का इतिहास

आज कल वेब ब्राउज़र बहुत सुलभता के साथ प्रयोग किए जाते हैं। यह डेस्कटॉप, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि सभी डिवाइसेस पर आसानी से उपयोग किए जाते हैं, लेकिन इनके इस विकास में कई साल लग गए।

वेब ब्राउज़र से सबंधित इतिहास के बारे में कुछ मुख्य पॉइंट्स इस पकार हैं –

  • 1990 में टिम Berners Lee ने पहला वेब ब्राउजर बनाया था जिसका नाम था ‘WorldWideWeb
  • 1993 में, “मोज़ेक” वेब ब्राउज़र लॉन्च हुआ जिसमें ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस(GUI) का इस्तेमाल हुआ, यही कारण था कि इसने “दुनिया के पहले लोकप्रिय ब्राउज़र” की श्रेणी में अपना स्थान बना लिया।
  • इसके बाद Mosaic टीम के लीडर मार्क एंड्रीसन ने 1994 में एक नए वेब ब्राउज़र को रिलीज़ किया, जिसका नाम “Netscape Navigator” था।
  • 1995 में माइक्रोसॉफ्ट ने Internet Explorer को लॉन्च किया। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे अपने लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम MS Windows के साथ बन्डल कर दिया, जिससे यह जल्द ही सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउज़र बन गया।
  • 2002 में Mozilla Firefox लॉन्च हुआ।
  • 2003 में Apple कंपनी ने “Safari” नामक ब्राउजर लॉन्च किया। इस ब्राउजर का उपयोग Apple की डिवाइसेस में होता था। अन्य डिवाइसेस पर यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ।
  • साल 2008 में Google अपना ब्राउजर “Chrome” लॉन्च किया व 3 साल में ही इसने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया और यह अब तक का सबसे अधिक लोकप्रिय ब्राउजर है

Web Browser के कार्य

आज के समय में जब इंटरनेट हमारी आवश्यकता बन गया है, ऐसे में इस पर हमारी निर्भरता भी काफी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि वेब ब्राउज़र के कार्य क्या हैं और वे कैसे उपयोगी हैं:

  1. इसका कार्य इंटरनेट से जानकारी प्राप्त करना और उसे यूजर्स को उपलब्ध कराना होता है।
  2. इसका उपयोग करके यूजर किसी भी वेबसाइट पर विजिट कर सकता है। जब यूजर वेब ब्राउज़र में कोई URL डालता है, तो वेब सर्वर हमें url में बताई हुई वेबसाइट पर ले जाता है।
  3. Web Browser पर अनेक Plugin उपलब्ध हैं, जिनसे जावा एप्लेट और फ़्लैश सामग्री चलाने में सुविधा हो जाती है।
  4. इसकी मदद से जब हम किसी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं तो अधिक से अधिक pages आसानी से ओपेन कर सकते हैं।
  5. वेब ब्राउज़र पर यूजर एक ही समय में एकाधिक वेबपेज अलग अलग tabs में या अलग अलग ब्राउजर विंडो में खोल सकता है।
  6. इन वेब ब्राउज़र पर बैक, फॉरवर्ड, रीलोड, स्टॉप रीलोड, होम, रिफ्रेश आदि जैसे बटन उपलब्ध होते हैं, जिनका उपयोग करना आसान और सुविधाजनक हैं।
  7. वेब ब्राउजर में यूजर्स बुकमार्क सेट करने व ब्राउज़र में विभिन्न एक्सटेंशन के इस्तेमाल कि भी अनुमति देते हैं।
  8. वे यूजर्स के पासवर्ड को भी मैनेज करते हैं।
Web Browser

Web Browser के प्रकार

वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के Web Browser हैं, हालाँकि सभी के फ़ंक्शन लगभग समान हैं। कुछ ब्राउज़र्स के बारे में जानकारी नीचे दी गई है –

WorldWideWeb

• यह सबसे पहला ब्राउजर है।
• इसे 1990 में लॉन्च किया गया था।
• कुछ समय पश्चात इसका नाम बदल कर “Nexus” कर दिया गया था।
• इसमें बहुत बेसिक फीचर्स थे व bookmark फीचर इसमें नहीं था।

Mosaic

• 1993 में लॉन्च किया गया था।
• यह दूसरे नंबर पर लॉन्च हुआ व इसका इंटरफेस ग्राफिकल था।
• इसका डेवलपमेंट National Center में किया गया था।
• Marc Andreessen ने Mosaic की टीम का नेतृत्व किया था।
• इसे “world’s first popular browser” का नाम से जाना जाता है।

Netscape Navigator

• 1994 में लॉन्च हुआ व 90 के दशक का सबसे उपयोगी ब्राउजर बना।
• बाद में Netscape ने इसके अन्य वर्ज़न भी लॉन्च किए।
• Non-commercial उद्देश्यों के लिए यह मुफ़्त(Free) था।

Internet Explorer

• It was launched in 1995 by Microsoft 1995 में इसे लॉन्च किया था।
• 2003 तक यह सबसे लोकप्रिय ब्राउजर बन गया था।
• Microsoft ने इसके लगभग 10 वर्ज़न रिलीज किए और उन्हे बराबर अपडेट भी किया जाता रहा।
• Microsoft Windows OS के साथ यह free था।
• 2015 में MS Edge ने इसका स्थान ले लिया।

Firefox

• Mozilla Foundation ने इसको 2002 में लॉन्च किया था।
• Firefox 2003-4 प्रमुख ब्राउजर बन गया और इसने Internet Explorer को भी पीछे छोड़ दिया।
• यह ब्राउजर मोबाईल, टैबलेट आदि पर भी उपलब्ध था।

Google Chrome

• 2008 में Google ने गूगल क्रोम को लॉन्च किया।
• एक अच्छा ब्राउजर बनाने के लिए उरने सभी ब्राउज़र्स के फीचर्स का उपयोग किया गया।
• इसमें Incognito मोड के द्वारा प्राइवेट ब्राउज़िंग की सुविधा भी दी गई, जिसमें कोई cookies या हिस्ट्री सेव नहीं होती है।
• ऐसा कहा जा सकता है कि यह अब तक सबसे अच्छा Web Browser है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top