कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल (National Flower of India) कहा जाता है। जिसका वैज्ञानिक नाम नेलुम्बो नुसीफेरा गार्टन(Nelumbo Nucifera Gaertn) है। ‘कमल’ या वॉटर लिली को भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
यह दीर्घायु, सम्मान, सौभाग्य और विजय का प्रतीक है। यह ताजे उथले पानी और कीचड़ भरे दलदल दोनों ही स्थानों में जीवित रह सकता है और फिर से अंकुरित हो सकता है।
कमल को देवताओं का सिंहासन भी माना जाता है और इसका उपयोग पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में भी किया जाता है। कमल का प्रतीकात्मक अर्थ दिव्यता, उर्वरता, धन, ज्ञान और आत्मज्ञान आदि माना जाता है।
भगवान विष्णु की आंखों की तुलना कमल के फूल की पंखुड़ियों से की जाती है और उनके गुलाबी पैरों को ‘चरण कमल’ भी कहा जाता है।
Why Lotus is our National Flower of India
कमल को भारत सरकार की वेबसाइट पर भारत का राष्ट्रीय फूल(National Flower of India) बताया गया है। कमल के राष्ट्रीय पुष्प होने के कारणों में से कुछ इस प्रकार हो सकते हैं- भारत का “राष्ट्रीय प्रतीक” कमल के पुष्प पर स्थापित है। यह सुंदरता का प्रतीक होने साथ-साथ कीचड़ में उगने के बाद भी खुशबू देने वाला है जोकि मानव जाति के लिए एक संदेश है। इसके अतिरिक्त माँ सरस्वती का आसन भी कमल है, जिस कारण यह ज्ञान और सौन्दर्य का प्रतीक है।

Interesting Facts about National Flower of India
- यह प्राचीन भारतीय संस्कृति, कला और पौराणिक कथाओं में एक विशेष स्थान रखता है व इसे एक शुभ प्रतीक के रूप में माना जाता है।
- कमल को इसके सांस्कृतिक महत्व के कारण भारत के राष्ट्रीय फूल (National Flower of India) के रूप में स्थान दिया गया है।
- कमल का फूल गुलाबी, सफेद, लाल, नीला, और बैंगनी रंग में पाया जाता है और मुख्यतयः एशियाई देशों का पुष्प है।
- कमल का फूल गंदे पानी या कीचड़ तथा अर्ध-उष्णकटिबंधीय जलवायु में मीठे पानी की झीलों में खिलता है।
- यह पुष्प मुख्य रूप से भारत में ही पाया जाता है, लेकिन अब यह चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित अन्य स्थानों में भी उगाया जाता है।
- वियतनाम का राष्ट्रीय फूल भी कमल है।
- मिस्र में कमल सूर्य देवता का प्रतीक हैं, यही कारण है कि इसको मिस्र में अत्यधिक शुभ माना जाता है।
- हिंदू धर्म के अनुसार विद्या की देवी माँ सरस्वती को कमल के फूल पर विद्यमान बताया गया है।
- कमल को भारत में विजय का प्रतीक माना जाता है।
- कमल के बीजों का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है।
- भारत में कमल के बीज, पत्ती, जड़ें, पत्ती का डंठल आदि का प्रयोग सब्जी के रूप में सेवन किया जाता है।
- बौद्ध धर्म भी कमल के फूल को पूजनीय और पवित्र फूल मानता है।
Currency Symbol of India | National Bird of India | National Emblem of India | National River of India |
National Flag of India | National Song of india | Constitution of India | Calander of India |