How to create a Pie chart in MS Word

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Pie chart, लाइन चार्ट, एरिया चार्ट, बार ग्राफ सहित विभिन्न प्रकार के चार्ट्स का प्रयोग किया जा सकता है। जिनमें पाई चार्ट सबसे लोकप्रिय प्रकार का चार्ट है। इसको पाई ग्राफ़, सर्कल ग्राफ़ और सर्कल चार्ट भी कहा जाता है।

Pie chart में डेटा को ग्राफिकल रूप में दर्शाया जाता है। पाई चार्ट आकार में गोलाकार होता है व जिसे कई पार्ट्स/स्लाइस में विभाजित किया जाता है। इसके स्लाइस का उपयोग डेटा, सूचना व संख्याओं के अनुपात को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा डेटा को आसानी से समझा जा सकता है तथा यह डेटा की तुलना करने में भी सहायक है।

How to Create a Pie chart

एमएस वर्ड में Pie Chart को इन्सर्ट करने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन करें –

  • अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में कर्सर को वहाँ पर रखें जहाँ पर आप चार्ट को बनाना चाहते हैं।
  • अब Insert टैब पर क्लिक करें व रिबन के illustrations ग्रुप में चार्ट आइकान पर क्लिक करें।
Pie Chart
  • क्लिक करते ही Insert chart का डायलॉग बॉक्स ओपेन होगा। जिसमें आप किसी भी प्रकार के Pie chart को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • चार्ट सेलेक्ट करने के पश्चात OK पर क्लिक करें।
Pie Chart
  • OK पर क्लिक करते ही Pie chart और एक excel spreadsheet आपके डॉक्यूमेंट में इन्सर्ट हो जाएगी।

How to add data in Pie chart

एक बार जब आप चार्ट बना लेते हैं, तो इसमें आप अपनी आवश्यकता के अनुसार डेटा भी ऐड कर सकते हैं।

Pie Chart

चार्ट में डेटा ऐड करने के लिए आप चार्ट के साथ इन्सर्ट हुई इक्सेल स्प्रेड्शीट में डेटा को ऐड करना प्रारंभ कर सकते हैं।

Pie Chart

निम्न स्क्रीन शॉट में आप देख सकते हैं कि डेटा चार्ट में ऐड हो गया है –

Pie Chart

Pie chart के फ़ायदे

पाइ चार्ट के कुछ फ़ायदे इस प्रकार हें –

  • इसके द्वारा बहुत प्रभावशाली तरीके से डेटा का कम्यूनिकेशन किया जा सकता है।
  • इसके द्वारा डेटा को आसानी से समझा जा सकता है और तत्काल उसका विश्लेषण किया जा सकता है।
  • इसके लिए स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता कम होती है।
  • यह एक बड़े डेटा सेट को सारांशित कर सकते हैं।
  • यह अन्य प्रकार के चार्ट्स से अधिक आकर्षक व सरल होते हैं।

Pie chart के नुकसान

Pie chart के कुछ नुकसान भी हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • यदि डेटा pieces अधिक मात्रा में हैं तो यह चार्ट कम प्रभावी होता है।
  • इसमें डेटा का सटीक मान डिस्प्ले करना कठिन होता है।
  • डेटा के एक से अधिक सेट होने पर उनको प्रस्तुत करने में कठिनाई होती है।
  • Data slices की तुलना में परेशानी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top