Civilian Awards in India-Bharat Ratn, Padma Awards

Awards in India: भारत में पुरस्कारों की सूची बहुत बड़ी है क्योंकि लोग विभिन्न क्षेत्रों में महान उपलब्धियाँ हासिल करते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में, बहुत से वैज्ञानिकों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
भारत में पुरस्कारों की प्रमुख श्रेणियां हैं:

  1. Civilian Awards
  2. Gallantry Awards

Civilian Awards in India

Civilian Awards उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होनें अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो या बहुमूल्य उपलब्धियां हासिल की हों। इसमें भारत रत्न पुरस्कार(Bharat Ratna Awards) और पद्म पुरस्कार(Padma Awards) शामिल हैं।

1954, नागरिक पुरस्कारों का प्रारंभ वर्ष था। यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। भारत में नागरिक पुरस्कारों(Civilian Awards in India) को उनके सम्मान क्रम के अनुसार निम्न प्रकार से विभाजित किया जा सकता है-

Awards in India

  • पद्म अवार्ड्स (Padma Awards)
    • पद्मविभूषण अवार्ड्स (Padma Vibhushan Award)
    • पद्मभूषण अवार्ड्स (Padma Bhushan Award)
    • पद्मश्री अवार्ड्स (Padma Shri Award)

Bharat Ratna Award

भारत रत्न पुरस्कार(Bharat Ratna Award) भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है। इसकी शुरूआत 2 जनवरी 1954 को हुई थी। यह पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति की परवाह किए बिना उसके कार्य या कार्यक्षेत्र में उसके असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। 2013 में इस पुरस्कार की श्रेणी में खेलों को भी शामिल किया गया था।

यह राष्ट्रीय पुरस्कार साहित्य, विज्ञान, कला और सार्वजनिक सेवाओं में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। भारत के प्रधान मंत्री भारत के इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए तीन लोगों को नामांकित करते हैं। यद्यपि 2024 में Bharat Ratna Award पाँच लोगों को प्रदान किया गया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं –

कर्पूरी ठाकुर(मरणोपरान्त) 24 जनवरी 1924 – 17 फरवरी 1988
लालकृष्ण आडवाणी(१९२७-)
चौधरी चरण सिंह(मरणोपरान्त) २३ दिसंबर १९०२ – २९ मई १९८७
नरसिम्हा राव(मरणोपरान्त) २८ जून १९२१ – २३ दिसंबर २००४
म. सं. स्वामीनाथन(मरणोपरान्त) ७ अगस्त १९२५ – २८ सितंबर २०२३
Bharat Ratna Award in India 2024

इस अवॉर्ड के डिजाइन में तांबे के बने पीपल के पत्ते के ऊपर प्लेटिनम से बने सूर्य का प्रतीक चिन्ह है। जिसके नीचे देवनागरी लिपि में चाँदी से “भारत रत्न” अंकित किया गया हैं। पीछे की तरफ राज्य का प्रतीक चिन्ह(State Emblem) और सुनहरे अक्षरों में राज्य का आदर्श वाक्य(State Motto) “सत्यमेव जयते” अंकित है।

भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्तियों में – राजगोपालाचारी (तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय डोमिनियन के अंतिम गवर्नर-जनरल), सी.वी. रमन (Physicist), और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे।

भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे पहले व एकमात्र खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर हैं। वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं, जिन्हे यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

Padma Awards

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले सम्मान का एक ग्रुप है, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरकार शामिल हैं। इन पुरस्कारों की शुरूआत 1954 में की गई थी तथा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है।

ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल और सोशल वर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा, उपलब्धि और योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग आदि के भेदभाव के बिना किसी भी व्यक्ति को इन पुरस्कारों के लिए चुना जाता है।

इस पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली होती है। यहां तक कि कोई भी स्व-नामांकन कर सकता है। हर साल 1 मई से 15 सितंबर तक ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश की जा सकती हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को एक सर्टिफिकेट(Sanad), एक मेडल व ब्रोशर(Brochure) दिया जाता है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकित व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए पद्म पुरस्कार समिति का गठन हर साल भारत के प्रधान मंत्री द्वारा किया जाता है। इस कमेटी के प्रमुख(Head) कैबिनेट सेक्रेटरी होते हैं और राष्ट्रपति सचिव, गृह सचिव और 4-6 प्रतिष्ठित हस्तियाँ जिसके सदस्यों के रूप में शामिल होती हैं। यह कमेटी नामांकित व्यक्तियों की सूची भारत के प्रधान मंत्री को सौंपती है। प्रधानमंत्री इस लिस्ट को भारत के राष्ट्रपति को रिकमेंड करते हैं।

अन्य पुरस्कारों में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जो भारतीय सिनेमा में योगदान देने वालों को दिया जाता है और राष्ट्रीय खेल उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार और सेना की सेवाओं में योगदान के लिए परमवीर चक्र पुरस्कार दिया जाता है।

Padma Vibhushan

यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो विशिष्ट और असाधारण सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार का आकार गोलाकार होता है, जिस पर ज्यामितीय पैटर्न बना होता है व यह कांस्य रंग का होता है। इसके मध्य में उभरा हुआ कमल का फूल होता है। कमल के फूल के ऊपर देवनागरी लिपि में “पद्म” और नीचे और “विभूषण” शब्द लिखा गया हैं। इसके पीछे की तरफ राज्य का प्रतीक चिन्ह और राज्य का आदर्श वाक्य अंकित है।

Padma Bhushan

पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार (Civilian Award in India) है जो उच्च कोटि की विभिन्न प्रकार की विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

यह डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा सहित किसी अन्य क्षेत्र में सेवा के लिए उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को भी प्रदान किया जाता है, लेकिन पब्लिक सेक्टर में काम करने वालों को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।

इस पुरस्कार का डिज़ाइन पद्म विभूषण जैसा ही है व इस पर किया गया सारा कार्य सोने का है।

Padma Shri

यह भारत का चौथा नागरिक पुरस्कार जो विभिन्न विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार का आकार गोलाकार है जिस पर एक ज्यामितीय पैटर्न बना हुआ है। जिसके केंद्र में कमल के फूल के ऊपर “पद्म” और नीचे “श्री” शब्द उभरे हुए हैं। इसके ऊपर किया हुआ सारा कार्य स्टेनलेस स्टील से किया गया है और परिधि मध्य में कांस्य से सुसज्जित किया गया है।

अन्य पोस्ट ….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top