Microsoft Office या MS Office एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसको कार्यालयों में प्रयोग की जाने वाली ऐप्लीकेशन्स का संग्रह कहा जा सकता है, जिसे 1988 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा विकसित किया गया था। 2019 में Microsoft ने MS Office के अपने क्लाउड बेस्ड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म का नया वर्ज़न Microsoft 365 लॉन्च किया।
Table of Contents
MS Office Introduction
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में विभिन्न एप्लिकेशन होते हैं। यह पहली बार माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लॉन्च के तुरंत बाद 19 नवंबर 1990 को बिल गेट्स द्वारा लॉन्च किया गया था।
MS Office के पहले वर्ज़न में MS Word, MS Excel और MS PowerPoint शामिल थे। इन सभी को एप्लिकेशन कहा जाता है व माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
तब से, Microsoft द्वारा विभिन्न वर्ज़न और कुल 16 Suites जारी किए गए हैं, जिनमें सबसे नया MS Office 19 है।
Microsoft Office for Windows | 1990. |
Microsoft Office 3.0 | August 30, 1992. |
Microsoft Office 4.0 | 1994. |
Microsoft Office 95 | August 24, 1995. |
Microsoft Office 97 | 1997. |
Microsoft Office 2000 | June 7, 1999. |
Microsoft Office XP | May 31, 2001. |
Microsoft Office 2003 | October 21, 2003. |
Microsoft Office 2007 | January 30, 2007. |
Microsoft Office 2010 | June 15, 2010. |
Microsoft Office 2013 | January 29, 2013. |
Microsoft Office 2016 | September 22, 2015. |
Microsoft Office 2019 | September 24, 2018. |
Office Suite में विभिन्न Applications शामिल हैं, जिनका प्रयोग प्रायः सभी Offices में होता है। इस आर्टिकल में हम MS Office और उसकी Applications के बारे में जानेंगें।

MS Office की applications की लिस्ट निम्नलिखित है-
Application Name | Date Launched | Main Function |
---|---|---|
MS Word | 1983 | टेक्स्ट फाइल क्रीऐट करना |
MS Excel | 1985 | Spreadsheets बनाना |
MS PowerPoint | 1987 | प्रेज़न्टैशन बनाना |
MS Access | 1992 | डेटाबेस मैनेज करना |
MS Outlook | 1992 | Emailing और Work Calendar. |
MS OneNote | 2003 | बनाने या रखने के लिए |
MS Publisher | 1991 | डेस्कटॉप पब्लिशिंग |
Skype-First | 2003 | वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए |
MS Office – Applications and their Features
MS Office -MS Word
MS Word एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिकेशन हैं, जोकि टेक्स्ट फ़ाइलें बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला सबसे सुविधाजनक सॉफ्टवेयर है। इन टेक्स्ट फ़ाइलों को एडिट व शेयर किया जा सकता है और शेयर करने के पश्चात इन फाइलों को दूसरों के द्वारा भी एडिट किया जा सकता है।
- यह October 25, 1983 को रिलीज किया गया था।
- एमएस वर्ड की सहायता से templates को क्रीऐट किया जा सकत है।
- “.doc” Document फ़ाइलों के लिए एक्सटेंशन है।
- यह टेक्स्ट डॉक्युमेंट्स तैयार करने में मदद करता है।
- एक ही फ़ाइल में टेक्स्ट के साथ कलर, वर्ड आर्ट, इमेज, एनिमेशन जैसी सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं।
- इसका उपयोग रिपोर्ट, पत्र, डॉक्यूमेंट, बायोडाटा और बहुत कुछ लिखने व एडिट करने के लिए कर सकते हैं।
- इसमें स्पेलिंग चेक करने की भी सुविधा है।
MS Office-MS Excel
MS Excel का उपयोग डेटा को प्रोसेस करने के लिए किया जाता है जोकि एक टेबल के फॉर्मैट में होता है। डेटा का विश्लेषण करने के लिए उस पर मैथमैटिकल फ़ंक्शन व फॉर्मूलों का प्रयोग किया जा सकता है। एमएस एक्सेल के मुख्य फीचर इस प्रकार हैं –
- MS Excel का प्रयोग मुख्य रूप से स्प्रेड्शीट बनाने के लिए किया जाता है।
- MS Excel स्प्रेड्शीट में rows व columns होते हैं, जिनमें डेटा को स्टोर किया जाता है।
- यह एक डेटा प्रोसेसिंग ऐप्लीकेशन है। जिसमें डेटा को टेबल के रूप में सेव किया जाता है।
- इसमें users फॉर्मूले और functions का प्रयोग करके डेटा को प्रोसेस कर सकते हैं।
- इक्सेल में सधारण फॉर्मूले से लेकर कॉम्प्लेक्स फॉर्मूलों का प्रयोग किया जा सकता है।
- इक्सेल फाइल का इक्स्टेन्शन “.xls” होता है।
MS Office -MS PowerPoint
- यह 20 अप्रैल 1987 को रिलीज़ किया गया था।
- PowerPoint का प्रयोग मुख्यतयः प्रेज़न्टैशन के लिए slides बनाने के लिए किया जाता है।
- स्लाईड का लेआउट, डिजाइन व sequence को आसानी से बदला जा सकता है।
- स्लाईड में इमेज, मीडिया आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है।
- इसका प्रयोग प्रायः Audiovisual प्रेज़न्टैशन बनाने के लिया किया जाता है
- PowerPoint presentation फाइल का इक्स्टेन्शन “.ppt” होता है।
MS Office – Microsoft Outlook
- MS Outlook ऐपलीकेशन Personal Information Manager है या यह कहा जा सकता है कि इसका उपयोग personal organizer के रूप में किया जा सकता है।
- इसका मुख्य कार्य emails को भेजना व रिसीव करना।
- इसकी लॉन्च डेट 16 जनवरी 1997 है।
- Outlook file का इक्स्टेन्शन “.pst” होता है।
- इसका उपयोग सिंगल यूजर या मल्टीयूजर ऐपलीकेशन के रूप में किया जाता है।
- इसके कार्यों में कैलेंडरिंग, कार्य प्रबंधन, जर्नल लॉगिंग, कान्टैक्ट मैनिज्मन्ट और वेब ब्राउज़िंग भी शामिल हैं।
MS Office OneNote
- इसे 19 नवंबर 2003 को रिलीज़ किया गया था।
- यह एक नोट लेने वाला एप्लिकेशन है।
- इसे जब रिलीज किया गया, तो यह केवल ऑफिस सुइट का एक हिस्सा था। बाद में, डेवलपर्स ने इसे एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए फ्री कर कर दिया और प्ले स्टोर पर इसे आसानी से उपलब्ध करा दिया।
- OneNote फ़ाइलों का एक्सटेंशन “.one” होता है।
- इसका उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है और यह एक मल्टीयूजर एप्लिकेशन है।
MS Office – Microsoft Access
- MS Access फाइल का इक्स्टेन्शन “.accdb” होता है।
- Microsoft Access एक Database Management System (DBMS) के रूप में कार्य करता है।
- यह यूजर को जानकारी का विश्लेषण करने और डेटा को अधिक कुशलता से मैनेज करने में मदद करता है।
- MS Access में टेबल, फॉर्म और रिपोर्ट आदि बनाई जा सकती हैं।
- यह कई organizations के द्वारा डेटा-एंट्री के लिए उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण एप्लिकेशन है। एक्सेस का पहला वर्ज़न 13 नवंबर 1992 को रिलीज़ किया गया था।
- कई फ़ाइल एक्सटेंशन फ़ाइल स्वरूपों पर निर्भर होते हैं, जिनमें सबसे आम है .adn एक्सटेंशन।
MS Office – Microsoft Publisher
- डेस्कटॉप पब्लिशिंग के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर एप्लिकेशन का प्रयोग कर सकते हैं।
- शुरुआत में यह एमएस वर्ड के समान लगता है।
- इसका उपयोग टेम्पलेट, कवर पेज और लोगो(Logo) डिज़ाइन बनाने के लिए किया जाता है।
- माइक्रोसॉफ्ट पब्लिशर 1.0 का पहला वर्ज़न 1991 में आया था।
- Microsoft Publisher में बनाई गई फ़ाइलों का फ़ाइल एक्सटेंशन .pub होता है।
MS Office – Skype
- स्काइप कंप्यूटर, टैबलेट, मोबाइल और यहां तक कि Xbox One जैसी डिवाइसेस के बीच वीडियो चैट और वॉयस कॉल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के लिए सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाली ऐपलीकेशंस में से एक है।
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए Skype का प्रयोग किया जाता है।
- इसे 29 अगस्त, 2003 को लॉन्च किया गया था, जब स्काइप का पहला बीटा वर्ज़न आया था।