Grammy Awards 2024 – भारत गौरवान्वित

Grammy Awards, या Grammys अवार्ड्स की एक सीरीज़ जो म्यूजिक इंडस्ट्री में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों को प्रदान किए जाते हैं। नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज या लैटिन एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रैमी अवार्ड्स देते हैं।

पुरस्कारों की प्रत्येक श्रेणी में नामांकित व्यक्तियों की सूची होती है व उस सूची में से ही एक विजेता का चयन किया जाता है। ग्रैमी (मूल नाम ग्रामोफोन अवार्ड) को दुनिया भर की म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण पुरस्कार माना जाता हैं।

यह वार्षिक कार्यक्रम वर्ष 1959 में शुरू किया गया था। जिसकी शुरूआत  1958 के कलाकारों का सम्मान करने के लिए व उनकी संगीत में हासिल की गई उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के लिए की गई थी। सम्मानित होने वालों व्यक्तियों को ग्रामोफोन की एक स्वर्ण प्रतिमा प्रदान की गई थी।

Grammy Awards Ceremony 2024:

  • 66वां ग्रैमी पुरस्कार(66th Grammy Awards) समारोह 4 फरवरी 2024 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया।
  • इस समारोह में तबलावादक जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते जबकि बाँसुरी वादक राकेश चौरसिया ने दो ग्रैमी पुरस्कार जीते।

 

Grammy Awards

Grammy Awards 2024 – भारतीय विजेता

Shakti, जोकि एक फ्यूज़न म्यूजिक ग्रुप है, ने अपने एल्बम “दिस मोमेंट”(This Moment) के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम(Best Global Music Album) का 66वां ग्रैमी अवार्ड (2024) जीता है।  जिसमें पाँच संगीतकार शामिल हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं –

फाउन्डर जॉन मैकलॉघलिन (John McLaughlin)

तबला वादक जाकिर हुसैन(Zakir Hussain)

गायक  शंकर महादेवन(Shankar Mahadevan)

वायलिन वादक गणेश राजगोपालन (Ganesh Rajgopalan)

तालवादक सेलवागणेश विनायकराम (Selvaganesh Vinayakram) हैं।

Shakti ग्रुप का तीसरा स्टूडियो एल्बम, “दिस मोमेंट“, जो 46 साल बाद उनकी वापसी का प्रतीक है, 23 जून 2023 को रिलीज़ किया गया था।

‘Shakti’ ने पूर्वी और पश्चिमी दोनों परंपराओं के संगीतकारों को एक साथ जोड़ने का काम किया है। इसमें आठ गाने हैं, जिनमें जैज़, रॉक और अन्य शैलियों के एलिमेंट्स को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ मिश्रित किया गया  हैं।

इस समारोह में जाकिर हुसैन को तीन और Grammy Awards से सम्मानित किया गया। उनको एक पुरस्कार ‘Pashto’ के सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक प्रदर्शन के लिए और दूसरा सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम ‘As We Speak’ के लिए दिया गया।

फ़्यूज़न म्यूजिक बैंड, जिसका नाम कभी ” Turiyananda Sangit ” था, की स्थापना मूल रूप से 1973 में ब्रिटिश गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, भारतीय तबला वादक ज़ाकिर हुसैन और तालवादक विक्कू विनायकराम द्वारा की गई थी; जल्द ही वे वायलिन वादक एल. शंकर और मृदंगम वादक उस्ताद रामनाद राघवन से जुड़ गए।

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने Shakti Group को उनकी अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है। भारत आप पर गर्व महसूस कर रहा है! आपकी कड़ी मेहनत का प्रमाण आपकी उपलब्धियाँ हैं, यह नई पीढ़ी के कलाकारों को भी प्रेरित करेगा।

अन्य पोस्ट ….

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top