Well Triphala – Modicare की Well Range का एक बहुत ही शानदार प्रोडक्ट है। त्रिफला शब्द दो शब्दों से बना है- त्रि + फला- जिसका अर्थ है तीन फल। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि इसमें तीन फलों का समावेश है, जिनके नाम हैं –आंवला (आम्लिकी), हरड़ (हरीतिकी) और बहेड़ा (विभीतिकी)।
Triphala एक हर्बल मिश्रण है, जो अपने शक्तिशाली गुणों के कारण जाना जाता है। आयुर्वेद में त्रिफला का उपयोग वर्षों से विभिन्न उपचारों के लिए किया जाता रहा है।
आयुर्वेद में, इसे त्रिदोष रसायन के रूप में जाना जाता है, यानी एक चिकित्सीय एजेंट जो तीनों दोषों – वात, पित्त और कफ़ को संतुलित करता है। यह अपने शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभों के कारण, यह दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Ingredients Of Modicare Well Triphala
Triphala में तीन फलों का मिश्रण हैं, जो इस प्रकार हैं-
आंवला (आम्लिकी) : आंवला एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, अमीनो एसिड आदि यौगिकों से भरपूर होता है। यह फल शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने, लिवर के स्वास्थ्य को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने और आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
आंवले का प्रयोग मधुमेह नियंत्रण में, बेहतर पाचन, स्मृति और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। आंवले में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आंवले का अर्क बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है। आंवला विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।
हरड़ (हरीतिकी) : हरड़, जिसे हरीतिकी के नाम में भी जाना जाता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखता है।
हरड़ में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। यह कैंसर, मधुमेह, सूजन और पेट की परेशानियों में लाभ पहुंचाता है। मधुमेह में लाभप्रद है। आखों व त्वचा के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। यह घावों और संक्रमणों को ठीक करता है। बालों के झड़ने को नियंत्रित करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
बहेड़ा (विभीतिकी) : हरीतकी एक अखरोट के आकार का फल होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। कब्ज जैसी पाचन समस्याओं के इलाज के लिए इस जड़ी बूटी का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में लोकप्रिय रूप से किया जाता रहा है।
More Post
Benefits Of Well Triphala
• त्रिफला का प्रयोग शरीर को डीटाक्सफाइ करने का लिए किया जाता है। यह शरीर से toxins को बाहर निकालने में मदद करता है।
• यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र पाचन प्रक्रिया को बढ़ता है, कब्ज से लड़ने में मदद करता है और वजन को कम करने में आपकी सहायता करता है।
• Triphala कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में भी असरदार है, साथ ही पेट और अग्नाशय के कैंसर के विकास को रोक सकता है। त्रिफला में गैलिक एसिड और पॉलीफेनोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
• यह शरीर में सूजन को कम कर सकता है
• त्रिफला के नियमित सेवन से हृदय रोग, कुछ प्रकार के कैंसर, मधुमेह, गठिया और समय से पहले बूढ़ा होने का खतरा कम होता है।
• त्रिफला में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको दांतों की कई समस्याओं से बचा सकते हैं। यह मसूड़े की सूजन को रोक सकता है। त्रिफला माउथवॉश से कुल्ला करने से प्लाक और फंगल संक्रमण को रोका जा सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंह के छालों को भी ठीक कर सकते हैं।
• यह त्वचा की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है कुछ लोग इसका सेवन करने के अलावा त्रिफला को अपनी त्वचा पर भी लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की कुछ समस्याओं को ठीक करने और त्वचा की कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, त्रिफला का पेस्ट त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रह सकती है, कोलेजन बढ़ता है और घावों के जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
• यह तनाव और चिंता को कम कर सकता है। कई अध्ययन साबित करते हैं कि त्रिफला लेने से तनाव से बचाव हो सकता है और आपके शरीर को इससे निपटने में मदद मिल सकती है।
• Triphala का उपयोग प्राचीन काल से पेट से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। यह कब्ज, पेट दर्द, पेट फूलना जैसे लक्षणों में लाभप्रद है।
• त्रिफला आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है, यह आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
• त्रिफला का प्रयोग वजन कम करने के लिए भी किया जाता है।
• यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
Side-effects of Well Triphala
Modicare Well Triphala एक Scivedic (Science+ Ayurved) प्रोडक्ट है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी परेशानी से बचने के लिए इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श लेनी चाहिए।
Price and Dose
MRP – 299 रू (60 N)
12 साल से छोटे बच्चों को यह नहीं देनी चाहिए। अन्य व्यक्ति इसकी एक से दो गोली सुबह व शाम ले सकते हैं।