Types of Computer Networks

बहुत से Computers के ग्रुप को Computer Network रूप में जाना जाता है। यह सभी Computers एक दूसरे से इन्फॉर्मैशन शेयर करने के लिए या Communicate करने के लिए कुछ प्रोटोकॉल्स का इस्तेमाल करते हैं।
इस आर्टिकल में आप कम्प्यूटर नेटवर्क के टाइप्स व प्रकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

What is a Computer Network?

Computer-Network
Computer Network

Computers का एक ग्रुप, जो एक दूसरे से जुड़ा होता है और जो एक दूसरे कम्प्यूटर से कम्युनिकेट करने व इन्फॉर्मैशन शेयर करने के लिए समान प्रोटोकॉल्स का प्रयोग करता है, Computer Network कहलाता है।
नोड(Node)- Computer Network में जुड़ा हुआ प्रत्येक कम्प्यूटर नोड कहलाता है तथा जो नेटवर्क के अन्य Computers के साथ जुड़कर कार्य करता है।
Nodes को विभिन्न प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है। जो निमम्न प्रकार से हैं-

• पर्सनल कम्प्यूटर (Personal Computers)
• सर्वर्स (Servers)
• नेटवर्क को बनाने के लिए जुड़े हुए हार्डवेयर (Networking Hardware)
• सामान्य होस्ट (General Hosts)

Fundamentals of computerWhat is Internet

Types of Computer Networks

Computer Networks के मुख्य पाँच प्रकार होते हैं-

  1. LAN (Local Area Network) –
    • लोकल एरिया नेटवर्क एक छोटा नेटवर्क होता है जिसमें Computers एक छोटी बिल्डिंग या ऑफिस में होते।
    • LAN प्रायः कनेक्ट करने के लिए Ethernet या WiFi का प्रयोग करते हैं। Ethernet के लिए Ethernet Cables की आवश्यकता होती है तथा WiFi में रेडियो वेव्स के माध्यम से Computers को कनेक्ट किया जाता है।
    • LAN दो प्रकार का होता – Wired(Ethernet) व Wireless(WiFi)
    • यह काफ़ी सस्ता होता है।
    • लैन में दो या दो से ज्यादा computers को आपस में ओड़ जा सकता है।
    • इसमें डेटा का ट्रांसफर बहुत फास्ट होता है।
  2. PAN (Personal Area Network) –
    • यह सबसे छोटा computer network होता है।
    • PAN की कानेक्टिविटी रेंज 10 मीटर तक होती है।
    • इस नेटवर्क में डिवाइसेस प्रायः Bluetooth के द्वारा कनेक्ट की आती हैं।
    • यह 30 फिट तक के एरिया को कवर कर सकता है।
    • ऐसी डिवाइसेस जो केवल एक ही व्यक्ति से संबंधित होती है उनको PAN का उपयोग करके एक दूसरे से जोड़ा जा सकता है।
  3. MAN (Metropolitan Area Network) –
    • यह ATM, Ethernet Token-Ring के रूप में हो सकता है।
    • Metropolitan Area Network (MAN) एक ऐसा कम्प्यूटर नेटवर्क है जोकि LAN से बड़ा होत है व WAN से छोटा होत है।
    • MAN(Metropolitan Area Network) को बहुत से LANs(Local Area Networks) का समूह कहा जा सकता है।
    • यह 5 से 50km की रेंज में काम कर सकता है।
  4. WAN (Wide Area Network) –
    • WAN को Local Area Networks का समूह कहा जा सकता है। WAN एक ऐसा नेटवर्क है जिसमें बहुत से नेटवर्क जुड़े होते हैं।
    • पहला WAN 1950 के अंत में अमेरिका के वायु सेना विभाग द्वारा बनाया गए था। जिसमें कनेक्शन के लिए फोन लाइंस, मॉडेम आदि का प्रयोग किया गए था।
    • दुनिया में सबसे बड़ा WAN नेटवर्क इंटरनेट को कहा जाता है।
    • टेलीफोन लाइनें भी WAN द्वारा जुडी होती हैं।
    • WAN technologies का इस्तेमाल करता है उनमें से कुछ हैं – Packet Switching, TCP/IP, Router आदि
  5. VPN (Virtual Private Network): –
    • VPN आपके इंटरनेट कनेक्शन और ऑनलाइन गोपनीयता को सुरक्षित करता है। यह आपके IP Address को छुपा कर आपकी पहचान को प्रोटेक्ट करता है और जिससे
    आप सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग सुरक्षित रूप से कर सकते हैं।

Network Topologies

  1. Point to Point Topology – इस टोपोलॉजी में दो nodes एक सामान्य लिंक से जोड़े जाते हैं।
  2. Bus Topology – Bus topology में एक single लाइन से सभी नोड जुड़े होते हैं तथा नोड आपस में जुडने के स्थान पर केवल लाइन से जुड़ते हैं।
  3. Mesh Topology – इस प्रकार की टोपोलॉजी में कम से कम दो नोड्स होते हैं जिनके बीच दो या दो से अधिक रास्ते होते हैं।
  4. Ring Topology – इस topology में सभी node एक रिंग के आकार में जुड़े होते हैं। हर नोड से दो नोड जुडते हैं। यह रिंग तब कार्य नहीं करता जब कोई भी एक नोड कार्य करना बंद कर डेटा है।
  5. Star Topology –इस नेटवर्क topology में सभी devices एक सेंट्रल नोड से जुड़ी होती हैं। इसमें devices को एक दूसरे से communicate करने के लिए सेंट्रल डिवाइस की मदद लेनी होती है।
  6. Tree Topology – Topology के इस प्रकार में सभी नोड एक सेंट्रल नोड से जुड़े होते हैं। यह एक tree के समान दिखती है, जिसमें बहुत सि शाखाएं होती हैं।
  7. Hybrid Topology – जब दो प्रकार की topologies को आपस में जोड़ दिया जाता है तब वह Hybrid Topology कहलाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top